आगरा, उत्तर प्रदेश, 9 सितंबर 2026: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल ने 9 सितंबर 2026 को आगरा उत्तर प्रदेश में एक उपभोक्ता संपर्क कार्यक्रम (सीओपी) आयोजित किया ।कार्यक्रम में दूरसंचार एवं प्रसारण संबंधी नियमों, उपभोक्ता अधिकारों, ट्राई के हालिया निर्देशों, परामर्शों एवं विनियमों, दूरसंचार एवं प्रसारण क्षेत्र में टैरिफ एवं बिलिंग तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूकता प्रदान की गई। इस अवसर पर विभिन्न उपभोक्ता संगठन, स्वयं सहायता समूह, राजकीय पॉलिटेक्निक, शमशाबाद के संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ, राज्य सरकार के अधिकारी, विभिन्न दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधि, एमएसओ, एलसीओ तथा आगरा के स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को उपरोक्त विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
अपने उदबोधन में श्री संजय कुमार गुप्ता , सलाहकार, ट्राई क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल ने दूरसंचार और प्रसारण के क्षेत्रों में ट्राई की भूमिका पर प्रकाश डाला। विगत वषों में ट्राई द्वारा किये गए ग्राहक अनुकूल गुणवत्ता में सुधार, उपभोक्ता संरक्षण परक किए गए कार्य एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में “दूरसंचार विभाग की नागरिक-केंद्रित पहल” विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस सत्र में श्री आदित्य सिंह, उप महानिदेशक (DDG), दूरसंचार विभाग, UPW LSA द्वारा दूरसंचार क्षेत्र में नागरिकों के हित में विभाग द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों एवं प्रयासों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
दूसरे सत्र में ट्राई क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल से श्री मन मोहन व्यास, संयुक्त सलाहकार एवं श्री मयूर टोपनो, वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी द्वारा दूरसंचार एवं प्रसारण क्षेत्र में टैरिफ एवं बिलिंग, सेवा की गुणवत्ता (QoS), टैरिफ विनियमन, , इंटरकनेक्शन समझौतों तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ट्राई द्वारा की गई विभिन्न पहलों एवं प्रयासों पर प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति के दौरान निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई::

