वाराणसी एमएलसी चुनाव का पहला रुझान आया सामने. एमएलसी शिक्षक सीट पर सपा आगे. सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव आगे.मेरठ शिक्षक सीट पर भाजपा के श्रीचंद शर्मा आगे चल रहे हैं. वहीं स्नातक सीट पर सपा के पर परमिंदर भाटी आगे चल रहे हैं. पहले राउंड में 7 हजार वोटों की गिनती हुई है. अभी तक दोनों सीट पर 7-7 हजार वोटों की गिनती हुई है. सैकड़ों वोट निरस्त हुए हैं.आगरा में एमएलसी शिक्षक चुनाव के पहले फेज की काउंटिंग पूरी हो गई है. पहले फेज में सपा प्रत्याशी डॉक्टर आकाश अग्रवाल 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं. पहले चरण में 14 हजार वोटों की गिनती हुई है.

