सारब्रुकन (जर्मनी): भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हायलो ओपन 2026 (HYLO Open) का महिला सिंगल्स खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में सिंधु ने डेनमार्क की खिलाड़ी लाइन कजर्सफेल्ड को एकतरफा मुकाबले में सीधे गेमों में 21-12, 21-14 से शिकस्त दी. पूरे टूर्नामेंट के दौरान सिंधु ने बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन किया.

