• Home  
  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया
- Uncategorized - महाराष्ट्रा

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे एवं श्रीमती सुनेत्रा पवार, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय एवं श्री […]

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे एवं श्रीमती सुनेत्रा पवार, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय एवं श्री बंडी संजय कुमार और राजभाषा विभाग की सचिव श्रीमती अंशुली आर्या सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मणिकंचन योग है कि आज हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी दोनों है। उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश भारतीय भाषाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे और मार्ग की बाधाओं का हरण करेंगे। गृह मंत्री ने इस अवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का स्मरण करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरुआत 1893 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक महाराज ने की थी। उन्होंने कहा कि तिलक महाराज ने इस देश की नब्ज सही पकड़ी थी। उन्होंने गहराई से समझा था कि इस देश में जागरूकता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद इसकी संस्कृति और इसके इतिहास के माध्यम से ही लाया जा सकता है। इसलिए उन्होंने गणेश उत्सव और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देखते-देखते ये दोनों उत्सव पूरे देश में मनाए जाने लगे। इन दोनों उत्सवों से अंग्रेजों को बहुत परेशानी हुई। तिलक महाराज ने इन दोनों उत्सवों के माध्यम से देशभक्ति का बड़ा ज्वार पैदा किया। श्री शाह ने कहा कि महाराष्ट्र की भूमि परंपराओं और विशाल सोच की भूमि है। उन्होंने कहा कि जब भक्ति आंदोलन हुआ, तब महाराष्ट्र की भूमि के अनेक संतों ने ऐसी रचनाएं कीं, जिनसे देशभर में भक्ति आंदोलन को बल मिला। यह छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमि है, जिन्होंने स्वराज, स्वधर्म और स्वभाषा को स्वराज का मूल अंग बनाया। शासन में मराठी को महत्व देकर उन्होंने अपनी भाषा का कोष निर्मित किया। इसी माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज और हिंदवी स्वराज के काल तक यहाँ का शासन चलता रहा।

श्री अमित शाह ने कहा कि आज कार्यक्रम में हिंदी शब्द संसाधन, हिंदी टंकण और आशुलिपि के प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। गृह मंत्री ने राजभाषा कीर्ति और राजभाषा गौरव पुरस्कार भी प्रदान किए। उन्होंने राजभाषा कीर्ति सम्मान और राजभाषा गौरव पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बधाई दी। श्री शाह ने कहा कि आज ‘शिव अनादि हैं, अनंत हैं’, ‘भारतीय ज्ञानतंत्र : स्रोत और स्वरूप’, ‘अँधेरों से उजालों तक’, राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ पर केंद्रित राजभाषा विभाग की पत्रिका ‘राजभाषा भारती’ की विशेष स्मारिका, तथा ‘वंदे मातरम के 150 अध्याय’ जैसे प्रकाशनों का विमोचन किया गया।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ कोई साधारण गीत नहीं है। यह घनघोर गुलामी के कालखंड में भारतीय चेतना को जागृत करने का बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी का महान प्रयास था। उन्होंने अपनी कविता से भारत की सोई हुई चेतना को झकझोरने का काम किया। ‘आनंदमठ’ में लिखा गया उनका गीत ‘वन्दे मातरम्’ देखते-देखते पूरे भारत में स्वतंत्रता की उद्घोषणा बन गया। ‘वन्दे मातरम्’ की इस उद्घोषणा के जरिए बंकिमचंद्र जी ने न केवल स्वतंत्रता प्राप्ति की उत्कंठा और तीव्र भावना को जागृत किया, बल्कि भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की नींव भी डाली। श्री शाह ने कहा कि दुर्भाग्य से बाद में ‘वन्दे मातरम्’ के टुकड़े कर दिए गए। स्वतंत्रता के बाद भी इसे इसके पूर्ण स्वरूप में स्वीकार करने में देश की संसद को लगभग 80 वर्ष लग गए। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ‘वन्दे मातरम्’ को पुनः उसके पूर्ण स्वरूप और पूर्ण गौरव के साथ सरकारी समारोहों में गाए जाने की पहल की।

Manasvitimes

आपकी आवाज को लोगो तक पहुंचाने का उपयुक्त माध्यम है I इसकी सहायता से आप अपनी समस्या को सरलता से सभी तक पंहुचा सकते है I

यदि आपकी भी कोई समस्या है तो आप उसका वीडियो बना कर हमें भेज सकते है

Email Us: info@manasvitimes.com

Manasvitimes @2026. All Rights Reserved.