उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के ब्रज क्षेत्र में महज सात घंटे के भीतर 10.50 किलो सोना और 15 लाख रुपये की हुई चोरी. कोसीकलां में ज्वैलर्स के घर हुई करोड़ों की चोरी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. करीब 10 किलो सोना और 15 लाख रुपये कैश चोरी होने की घटना को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. डीआईजी आगरा रेंज और एसएसपी मथुरा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से बातचीत की. वारदात के खुलासे के लिए 10 अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाया गया है. उधर चोर का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें चोर मुंह ढका हुआ है. पीठ पर बैग टांगे हुए है.
अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें जल्द घटना के खुलासे का भरोसा दिलाया. वहीं चोरी की इस बड़ी वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी मथुरा ने 10 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया है.

