जितेंद्र प्रताप सिंह के निरीक्षण में मंडी परिसर में भारी गंदगी और अतिक्रमण मिला। मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। सफाई, नालों से कब्जे हटाने और अतिक्रमण की समस्या दूर करने में बरती गई शिथिलता को गंभीरता से लिया गया। मंडी निदेशक ने गंभीर लापरवाही के चलते निलंबन के आदेश जारी किए। मंडी परिसरों में स्वच्छता, सुव्यवस्था, अतिक्रमणमुक्त वातावरण और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता बताई गई।

