अय्यर ने मैच के बाद कहा, वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए. मैच के बाद कप्तान अय्यर ने माना कि वे योजनाओं पर अमल नहीं कर सके. इस हार के साथ ही अब पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है. ऐसे में आखिरी मुकाबला निर्णयाक हो गया है.
‘‘हम गेंदबाजी में योजनाओं को अमल में नहीं ला सके. 250 रन के लक्ष्य को हासिल करना कभी भी आसान नहीं रहता. हम 12 रन प्रति ओवर के अधिक की रेट से रन बना रहे थे और वेस्टइंडीज़ ने बढ़िया गेंदबाजी की और इसका श्रेय उन्हें जाता है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘गेंद का बाउंस भी अधिक हो गया था लेकिन उनके गेंदबाजों ने बदली हुई परिस्थितियों को भांपा. अगला मुकाबला काफी दिलचस्प होगा. ’’

