महिला सशक्तिकरण की नई दिशा को समर्पित Be The Change Foundation के द्वारा Women National Conclave कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन राष्ट्रीय महासचिव जी आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी को ‘पोलिटिकल सोशल लीडर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में नारियों को सर्वोच्च स्थान दिया गया है नारी के सम्मान, सशक्तिकरण से ही एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।यह आयोजन महिला शक्ति के सम्मान के साथ-साथ एक समावेशी, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प को भी मजबूत करने वाला रहा।

