• Home  
  • बुध का राशि बड़ा परिवर्तन! चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य
- अन्य

बुध का राशि बड़ा परिवर्तन! चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य

07 सितंबर को कन्या राशि में बुध ग्रह गोचर करेंगे, हर ग्रह का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के जीवन, करियर, व्यापार, शिक्षा, धन और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलता है. सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने बुध, शुक्र समेत कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. […]

07 सितंबर को कन्या राशि में बुध ग्रह गोचर करेंगे, हर ग्रह का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के जीवन, करियर, व्यापार, शिक्षा, धन और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलता है. सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने बुध, शुक्र समेत कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ऐसे में ग्रहों की बदलती चाल कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है.बुध ग्रह को ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. बुध बुद्धि, विवेक, वाणी, तर्क शक्ति, व्यापार और संचार का कारक ग्रह माना जाता है. जब बुध मजबूत स्थिति में होता है तो व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है और उसे व्यापार व नौकरी के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहती है. वहीं, बुध की स्थिति कमजोर होने पर निर्णय लेने में परेशानी और कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं. कन्या राशि बुध की उच्च राशि मानी जाती है, इसलिए इस राशि में प्रवेश करते ही बुध काफी प्रभावशाली हो जाएंगे. बुध के इस गोचर का असर वैसे तो सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए इसका प्रभाव विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर बुध की विशेष कृपा बरस सकती है.

Manasvitimes

आपकी आवाज को लोगो तक पहुंचाने का उपयुक्त माध्यम है I इसकी सहायता से आप अपनी समस्या को सरलता से सभी तक पंहुचा सकते है I

यदि आपकी भी कोई समस्या है तो आप उसका वीडियो बना कर हमें भेज सकते है

Email Us: info@manasvitimes.com

Manasvitimes @2026. All Rights Reserved.