• Home  
  • अपशिष्ट ऊष्मा को ऊर्जा में बदलने की दिशा में सफलता प्रोफ़ेसर कनिष्क बिस्वास, सुश्री सायंतोनी चौधरी और डॉ. अनिमेष भुई के नेतृत्व में किए गए,
- Science

अपशिष्ट ऊष्मा को ऊर्जा में बदलने की दिशा में सफलता प्रोफ़ेसर कनिष्क बिस्वास, सुश्री सायंतोनी चौधरी और डॉ. अनिमेष भुई के नेतृत्व में किए गए,

हाल ही में अध्ययन किए गए कॉपर चाल्कोजेनाइड पदार्थ, जिसे थैलियम कॉपर सेलेनाइड (टीआईसीयू5एसइ3) कहा जाता है, में असामान्य ऊष्मा संचार प्रणाली का तरीका देखा गया है। यह खोज विद्युत् संयंत्र, सीमेंट उद्योगों, इस्पात संयंत्र, ऑटोमोबाइल, डेटा सेंटर और बैटरी हीट मैनेजमेंट सिस्टम में वेस्ट हीट को थर्मोइलेक्ट्रिक ऊर्जा परिवर्तन के माध्यम से अपशिष्ट ऊष्मा को कुशलतापूर्वक बिजली में बदलने का मार्ग […]

हाल ही में अध्ययन किए गए कॉपर चाल्कोजेनाइड पदार्थ, जिसे थैलियम कॉपर सेलेनाइड (टीआईसीयू5एसइ3) कहा जाता है, में असामान्य ऊष्मा संचार प्रणाली का तरीका देखा गया है। यह खोज विद्युत् संयंत्र, सीमेंट उद्योगों, इस्पात संयंत्र, ऑटोमोबाइल, डेटा सेंटर और बैटरी हीट मैनेजमेंट सिस्टम में वेस्ट हीट को थर्मोइलेक्ट्रिक ऊर्जा परिवर्तन के माध्यम से अपशिष्ट ऊष्मा को कुशलतापूर्वक बिजली में बदलने का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

परंपरागत सुपरआयनिक पदार्थ अत्यधिक गतिशील आयनों के माध्यम से कम जालक तापीय चालकता प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन अत्यधिक आयन स्थानांतरण से संरचनात्मक अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है और इसके ऊष्माविद्युत प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सीमित आयन प्रसार, जहाँ आयनिक गति एक जटिल क्रिस्टलीय संरचना के भीतर ही सीमित रहती है, ऊष्मा परिवहन को कम करने के साथ-साथ संरचनात्मक स्थिरता बनाए रखने और गैर परंपरागत ऊष्मा-संचार तंत्रों को बढ़ावा देने का एक तरीका प्रदान करता है।

क्रिस्टलीय पदार्थों में, आम तौर पर यह माना जाता है कि गर्मी का संचार कण जैसे ‘फोनॉन’ के ज़रिए होता है, और फोनॉन का ‘मीन फ्री पाथ’ (एमएफपी) आमतौर पर परमाणुओं के बीच की दूरी से काफी ज़्यादा होता है। इसके उलट, कांच में ज़्यादा अव्यवस्था और ‘एनहार्मोनिसिटी’ (एक ऐसी घटना जिसमें परमाणुओं का कंपन असममित हो जाता है और सामान्य पैराबोलिक व्यवहार से काफी हट जाता है, जिससे गर्मी का संचार बाधित होता है) के कारण एमएफपी घटकर लगभग परमाणुओं के बीच की दूरी के बराबर रह जाता है, जिससे सामान्य फोनॉन संचार रुक जाता है।

हालांकि, यह पारंपरिक तरीका तब तेजी से अपर्याप्त हो जाता है जब प्रबल अपरंपरागत कंपन और संरचनात्मक अव्यवस्था लंबी दूरी के क्रिस्टलीय क्रम को बनाए रख सकती है, जबकि अत्यधिक स्थानीयकृत, निकट दूरी वाले कंपन मोड प्रदर्शित करती है जो एक दूसरे के साथ मजबूती से परस्पर क्रिया करते हैं।

इस मध्यवर्ती व्यवस्था में, तापीय ऊर्जा का परिवहन न केवल कण-जैसे फोनान संचरण के माध्यम से, बल्कि विभिन्न कंपन मोड के बीच तरंग-जैसी संबद्धता के माध्यम से भी हो सकता है, जिससे अत्यधिक कम जालक तापीय चालकता संभव होती है। ऐसी अत्यधिक कम तापीय चालकता वाले पदार्थ थर्मल बैरियर कोटिंग्स, थर्मोइलेक्ट्रिक ऊर्जा परिवर्तन और थर्मल डिकोहेरेंस-मुक्त क्वांटम तकनीक में अत्यधिक महत्व रखते हैं।

जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र, बेंगलुरु (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संस्थान) के शोधकर्ताओं और अन्य शोध टीम के सदस्यों ने नए अध्ययन किए गए कॉपर चाल्कोजेनाइड पदार्थ, (टीआईसीयू5एसइ3) में एक असामान्य तरंग-जैसी तापीय परिवहन प्रणाली  की खोज की है, जो उच्च-प्रदर्शन थर्मोइलेक्ट्रिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

टीआईसीयू5एसइ3 के जटिल क्रिस्टल ढांचे से यह उम्मीद थी कि यह कॉपर परमाणुओं की लंबी दूरी तक आवाजाही के बजाय उनकी गति को सीमित करेगा। इससे यह जांचने का मौका मिला कि क्या यह सीमित गतिशील व्यवहार, बिना किसी संरचनात्मक अस्थिरता के, मज़बूत अपरंपरागत कंपन पैदा कर सकता है और गर्मी के बहाव को रोक सकता है।

जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र की नई रसायन इकाई के प्रोफ़ेसर कनिष्क बिस्वास और पीएचडी कर रही उनकी छात्र, सुश्री सायंतोनी चौधरी और डॉ. अनिमेष भुई के नेतृत्व में किए गए इस काम को प्रतिष्ठित जर्नल ‘साइंस एडवांसेज’ में प्रकाशित किया गया। इसमें प्रयोगों के ज़रिए संरचनात्मक और थर्मोइलेक्ट्रिक गुणों की जाँच की गई और गर्मी के असामान्य प्रवाह के कारण को समझने के लिए उन्नत सैद्धांतिक गणनाएं की गईं।

उन्होंने दिखाया कि कॉपर सबलैटिस की जटिल क्रिस्टल संरचना और उसमें मौजूद सीमित गतिक विकार बहुत ज़्यादा एनहार्मोनिसिटी पैदा करते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप मुख्य रूप से तरंग-समान फोनॉन संचार होता है और अंतर्निहित रूप से अति-निम्न लैटिस तापीय चालकता प्राप्त होती है।

Manasvitimes

आपकी आवाज को लोगो तक पहुंचाने का उपयुक्त माध्यम है I इसकी सहायता से आप अपनी समस्या को सरलता से सभी तक पंहुचा सकते है I

यदि आपकी भी कोई समस्या है तो आप उसका वीडियो बना कर हमें भेज सकते है

Email Us: info@manasvitimes.com

Manasvitimes @2026. All Rights Reserved.