अखिलेश यादव भले ही नेता प्रतिपक्ष हैं, लेकिन वह रैली और संघर्ष नहीं करते. वह केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं. वहीँ जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव के लिए यह कह दिया कि अगर वह अपना मुंह खोल देंगे तो सपा अध्यक्ष एक मिनट खड़े नहीं हो पाएंगे. अब सवाल उठता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले तक दोनों नेताओं में भारी एकजुटता थी.
जयंत चौधरी जब कभी लखनऊ आते तो अखिलेश यादव अपनी पर्सनल गाड़ी भेजकर उन्हें रिसीव करवाते थे. जयंत चौधरी के एनडीए में जाने के बाद अखिलेश यादव के साथ उनके रिश्ते इतने ज्यादा कैसे खराब हो गए कि इस हद तक आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.
विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) मुखिया जयंत चौधरी के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. अखिलेश यादव ने पहले चवन्नी वाला बयान दिया, फिर वह बार-बार यह कह रहे हैं कि एनडीए में आरएलडी को कम से कम 73 सीटें मिलनी चाहिए. इन बयानों से नाराज जयंत चौधरी ने सोमवार को थोड़े ज्यादा नाराज हो गए. क्या फिर जुबानी जंग चलती रहेगी या दोनों फिर साथ खड़े होंगे ?

