• Home  
  • UP पुलिस के सिपाही प्रशांत चौधरी को एप्पल के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या में कोर्ट ने दोषी करार दिया
- अन्य - उत्तर प्रदेश

UP पुलिस के सिपाही प्रशांत चौधरी को एप्पल के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या में कोर्ट ने दोषी करार दिया

8 साल पहले एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में बुधवार को जिला कोर्ट ने फैसला सुनाया. लखनऊ में एप्पल के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या में कोर्ट ने UP पुलिस के सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया है। दूसरे सिपाही संदीप कुमार को बरी कर दिया। यह हत्या 29 […]

8 साल पहले एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में बुधवार को जिला कोर्ट ने फैसला सुनाया. लखनऊ में एप्पल के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या में कोर्ट ने UP पुलिस के सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया है। दूसरे सिपाही संदीप कुमार को बरी कर दिया। यह हत्या 29 सितंबर 2018 को हुई थी, जब विवेक खाना खाकर लौट रहे थे। दोनों सिपाहियों ने कार रोकने की कोशिश की। कार नहीं रुकने पर उन्होंने गोली चला दी और विवेक की मौत हो गई।

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में 29 सितंबर 2018 की देर रात एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी अपनी सहकर्मी सना खान के साथ कार से लौट रहे थे. गोमतीनगर विस्तार की मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया. कार नहीं रुकी और टक्कर हो गई. इसी दौरान प्रशांत चौधरी ने गोली चला दी, जो विवेक को लगी. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.

21 सितंबर को कोर्ट सुनाएगी सजा

विवेक तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने दो सिपाहियों को नामजद आरोपी बनाया था. इसमें सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार का नाम था. जिसकी सुनवाई लगातार जिला कोर्ट में चल रही थी. बुधवार को कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए प्रशांत चौधरी को दोषी ठहराया जबकि संदीप को बड़ी कर दिया गया है. इस मामले की अगली सुनवाई सितंबर को होगी. कोर्ट आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी के खिलाफ सजा सुनाएगी.

Manasvitimes

आपकी आवाज को लोगो तक पहुंचाने का उपयुक्त माध्यम है I इसकी सहायता से आप अपनी समस्या को सरलता से सभी तक पंहुचा सकते है I

यदि आपकी भी कोई समस्या है तो आप उसका वीडियो बना कर हमें भेज सकते है

Email Us: info@manasvitimes.com

Manasvitimes @2026. All Rights Reserved.