• Home  
  • जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के बर्थडे पर मांगी दुआएं
- विदेश

जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के बर्थडे पर मांगी दुआएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वां जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनिया के कोने-कोने से बधाइयां मिल रही हैं. जिन देशों के साथ भारत के गहरे रिश्ते हैं, वो पीएम मोदी को स्पेशल अंदाज में विश कर रहे हैं. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी के साथ अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसमें […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वां जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनिया के कोने-कोने से बधाइयां मिल रही हैं. जिन देशों के साथ भारत के गहरे रिश्ते हैं, वो पीएम मोदी को स्पेशल अंदाज में विश कर रहे हैं. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी के साथ अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों की पक्की दोस्ती साफ-साफ दिख रही है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी ‘रुतबे’ वाला बर्थडे मैसेज भेजा है. इसी बीच, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का भी पीएम मोदी के लिए खास पैगाम आया है. उन्होंने अपने ‘दोस्त’ के लिए तीन बहुत खास दुआएं मांगी हैं.

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने एक्स अकाउंट पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बर्थेडे विश किया है. उन्होंने पोस्ट में पीएम मोदी के लिए 3 दुआएं मांगी  मेलोनी ने पीएम मोदी के बर्थडे पर भारत और इटली के रिश्ते और मजबूत होने की कामना भी की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘मेरे दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनके लिए मैं, सेहत, ऊर्जा और सफलता की कामना करती हूं’.
उन्होंने X पोस्ट में आगे लिखा- ‘इटली और भारत अपने गहरी दोस्ती को और मजबूत रहे हैं और साथ मिलकर अपने देशों के लिए सहयोग और समृद्धि से भरा भविष्य खड़ा कर रहे हैं’.

Manasvitimes

आपकी आवाज को लोगो तक पहुंचाने का उपयुक्त माध्यम है I इसकी सहायता से आप अपनी समस्या को सरलता से सभी तक पंहुचा सकते है I

यदि आपकी भी कोई समस्या है तो आप उसका वीडियो बना कर हमें भेज सकते है

Email Us: info@manasvitimes.com

Manasvitimes @2026. All Rights Reserved.