भारतीय एथलीट्स ने आज चार गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. अब तीरंदाजों और निशानेबाजों के बूते स्वर्ण पदकों की संख्या 10 पहुंच गई. साहिल जाधव, शूटर नीरू ढांडा और तीरंदाज चिकिता तनिपर्थी ने दो-दो गोल्ड मेडल जीते. पिछले एशियाई खेलों में भारत ने 28 गोल्ड मेडल जीते थे.

भारतीय महिला कंपाउंड टीम के बाद पुरुष कंपाउंड टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता तो मिक्स्ड कंपाउंड में भी भारतीय धुरंधरों ने सुनहरा निशाना लगाया. मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग में नीरू ढांडा ने भी गोल्ड मेडल जीता. आज स्क्वॉश, कुश्ती, बॉक्सिंग और हॉकी जैसे खेलों में भी पदक की पूरी उम्मीद है. भारतीय मेंस कंपाउंड आर्चरी टीम ने फाइनल में चीन को हराते हुए दिन का चौथा और कुल 10वां गोल्ड मेडल भारत के खाते में डाल दिया. जापान में जारी एशियन गेम्स 2026 का आज 12वां दिन भारतीय दल के लिए ‘सुनहरी खान’ साबित हो रहा है
