कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर हलचल तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने सहारनपुर का दौरा रद्द कर दिया. दिल्ली से वाराणसी के लिए अजय राय रवाना होंगे. अजय राय की जगह आराधना मिश्रा का नाम तय हो गया है. अराधना मिश्रा के साथ कई वर्किंग प्रेसिडेंट भी बनाए जाएंगे. अजय राय और राहुल गांधी की बीते 30 सितंबर को मुलाकात हो चुकी है. राहुल गांधी ने अजय राय को भरोसा देते हुए कहा कि मैं आपके साथ हूं. आराधना मिश्रा ‘मोना’. वे प्रतापगढ़ की पारंपरिक सीट रामपुर खास से लगातार कांग्रेस की विधायक हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में जब पूरे प्रदेश में मोदी-योगी की लहर थी और कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर सिमट गई थी, तब भी आराधना मिश्रा ने अपना किला बचाए रखा था. वर्तमान में वह विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता हैं और कांग्रेस के कद्दावर नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की पुत्री हैं.

