आकाश आनंद ने सार्वजनिक तौर पर अपनी बुआ और बसपा सुप्रीमो मायावती से माफी मांगी है. सोशल मीडिया पर लंबे चौड़े पोस्ट के जरिए आकाश आनंद ने माफी मांगी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘परम आदरणीय बहन जी, आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं. मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ मां भी हैं. राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया. इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूं. पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की ख़बरें और अफ़वाहें चल रही हैं. मैं साफ़ कर देना चाहता हूँ, मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा. न आज, न कभी. इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ़ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूँ.

