रामपुर में आजम खान से जुड़े जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच तेज हो गई है. मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ED की टीम रामपुर जेल पहुंची जहां आजम खान से पूछताछ की गई. करीब आठ घंटे तक सवाल जवाब करने के बाद टीम जेल से बाहर निकली. इस दौरान ED की टीम में तीन लोग शामिल बताए गए. जेल से बाहर आने के बाद अधिकारियों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया.

