• Home  
  • टाइगर श्रॉफ पर हमला, हमलावर कौन ?
- FILM - अन्य

टाइगर श्रॉफ पर हमला, हमलावर कौन ?

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम जानलेवा हमला हुआ है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ उस समय जुहू में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, तभी बाइकसवार 3 बदमाश आए और उनपर 4 राउंड  ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में टाइगर श्रॉफ तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर और सड़क पर खड़ा एक फैन […]

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम जानलेवा हमला हुआ है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ उस समय जुहू में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, तभी बाइकसवार 3 बदमाश आए और उनपर 4 राउंड  ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में टाइगर श्रॉफ तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर और सड़क पर खड़ा एक फैन इस फायरिंग में घायल हो गया.
इस हमले के बाद जूहु की सड़क पर सनसनी फैल गई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन करके एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने की घटना के बारे में जानकारी ली है. उन्होंने पुलिस कमिश्नर को तुरंत जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
वहीं इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस के डीसीपी मोहित कुमार गर्ग ने बताया कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना उस समय हुई, जब वह गाड़ी में बैठकर वापस जा रहे थे. टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. डीसीपी मोहित कुमार गर्ग के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने करीब 15 टीमें गठित की हैं. फॉरेंसिक टीम ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Manasvitimes

आपकी आवाज को लोगो तक पहुंचाने का उपयुक्त माध्यम है I इसकी सहायता से आप अपनी समस्या को सरलता से सभी तक पंहुचा सकते है I

यदि आपकी भी कोई समस्या है तो आप उसका वीडियो बना कर हमें भेज सकते है

Email Us: info@manasvitimes.com

Manasvitimes @2026. All Rights Reserved.