पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाले उत्तर प्रदेश ने शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद रिंकू की धैर्यपूर्ण पारी की बदौलत 71 ओवर में 202 रन बनाए. रिंकू ने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए. दिन का खेल खत्म होने तक गोवा ने 12 ओवर में बिना विकेट खोए 43 रन बना लिए थे. विकेटकीपर बल्लेबाज शिवेंद्र भुजबल 39 गेंद में 31 रन जबकि सुयश प्रभुदेसाई 12 रन बनाकर खेल रहे थे. गोवा की टीम उत्तर प्रदेश से 159 रन पीछे है.
रिंकू सिंह ने नाबाद 118 रन की पारी खेलकर उत्तर प्रदेश को मुश्किल स्थिति से उबारा. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की शतकीय पारी के बाद यूपी ने 200 का आंकड़ा छुआ. जवाब में गोवा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के पहले दिन स्टंप तक बिना कोई विकेट गंवाए 43 रन बना लिए.

