देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा ‘IIT JAM 2027‘ के लिए आवेदन करने का सोमवार (19 अक्टूबर) को आखिरी मौका है। इच्छुक छात्र आज रात तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं, जिसके बाद मुख्य परीक्षा 14 फरवरी 2027 को कराई जाएगी।

