केंद्र सरकार ने घरेलू बाजारों में चीनी की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए एक बड़ा नीतिगत फैसला लिया है। सरकार ने गन्ने के रस और सीधे चीनी से इथेनॉल बनाने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके साथ ही मक्के से उत्पादित होने वाले इथेनॉल पर मिलने वाले इंसेंटिव को भी कम कर दिया गया है, यह नया नियम 1 नवंबर से लागू होने जा रहा है।

