वैश्विक और घरेलू कारणों के चलते आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। आज चांदी के भाव में ₹1408 प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई, जबकि सोने की कीमत भी ₹479 की बढ़त के साथ ₹1,48,397 प्रति 10 ग्राम के पार ट्रेड करती दिखी। त्योहारों के सीजन में कीमतों में आ रही इस तेजी से सर्राफा बाजार में हलचल तेज है।

